लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात,
आगामी आईपीएल 2025 के लिए शुभकामनाएं
लखनऊ, 17 मार्च 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के रोमांचक मुकाबलों से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम को आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देगी।
उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति का विकास
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के युवा खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने टीम से आग्रह किया कि वे संघर्ष, अनुशासन और खेलभावना के साथ खेलें और युवाओं के लिए प्रेरणा बनें।
टीम की प्रतिक्रिया
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीम ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी से भेंट करने वाले खिलाड़ी

इस अवसर पर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत के साथ आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, एचआर सुहास, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, सिद्धार्थ एम, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, रवि विश्नोई, शार्दूल ठाकुर, शिवम मावी, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मैथ्यू पॉल, निकोलस पूरन, शामर माल्वर्न मौजूद रहे।

कोचिंग स्टाफ की उपस्थिति
कोचिंग स्टाफ की ओर से मेंटॉर ज़हीर खान, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, विजय दहिया और लांस क्लूजनर उपस्थित रहे। इसके अलावा, एलएसजी के सीओओ विनय चोपड़ा और टीम मैनेजर सौम्यदीप ने भी इस मुलाकात में भाग लिया।
याद रखें:
https://updarshan.online/इस तरह की लेटेस्ट खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे साथ ही हमारे इस News पोर्टल की नोटिफिकेशन को Allow करें, जिससे हमारी लेटेस्ट न्यूज़ की जानकारी आपको तत्काल मिल सके।
वेबसाइट: Updarshan.online
हमें ईमेल करें: help@updarshan.online


Một trong những ưu điểm lớn nhất của nền tảng là giao dịch tiện lợi. asia slot365 login Nhà cái luôn ưu tiên tạo điều kiện tốt nhất để có thể thực hiện các giao dịch một cách dễ dàng và nhanh chóng, đảm bảo sự thoải mái trải nghiệm mượt mà khi tham gia cá cược trực tuyến. TONY02-02O