महाकुंभ 2025: खादी उत्सव और राष्ट्रीय प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
महाकुंभ 2025: खादी उत्सव और राष्ट्रीय प्रदर्शनी का विशेष आयोजन
महाकुंभ 2025 के अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महाकुंभ 2025: खादी उत्सव और राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 14 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक परेड ग्राउंड सेक्टर-1, महात्मा गांधी मार्ग, प्रयागराज में होगा।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 17 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे, श्री मनोज कुमार, माननीय अध्यक्ष, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

20 राज्यों की भागीदारी और 152 स्टालों का आकर्षण
खादी उत्सव में देश के 20 राज्यों की भागीदारी के साथ कुल 152 स्टाल लगाए गए हैं।
- खादी संस्थाओं के स्टाल: 98
- पीएमईजीपी और ग्रामोद्योग इकाइयों के स्टाल: 54
उत्तर प्रदेश के अलावा कश्मीर से तमिलनाडु और महाराष्ट्र से नागालैंड तक के उत्पाद उपलब्ध होंगे।
प्रमुख उत्पादों में शामिल हैं:
- खादी वस्त्र: सूती खादी, ऊनी खादी, रेशमी खादी, पश्मीना
- विशेष स्थानीय उत्पाद: बीकानेरी भुजिया, प्रतापगढ़ का आंवला, मोटे अनाज, कन्नौज का इत्र
प्रदर्शनी में सभी उत्पादों पर अधिकतम 30% तक की छूट दी जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्यता

इस प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन होगा, जो इसे और भी आकर्षक बनाएगा।
प्रमुख कार्यक्रम:
- लोकगीत और आदिवासी नृत्य
- शास्त्रीय गायन और बिरहा
- भजन संध्या और कवि सम्मेलन
- खादी फैशन शो
- क्रेता-विक्रेता सम्मेलन
खादी उत्सव: आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम

महाकुंभ 2025: खादी उत्सव और राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भर भारत अभियान का प्रतीक है। यह आयोजन न केवल खादी उत्पादों को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा।
याद रखें:
https://updarshan.online/कुंभ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए हमसे जुड़े रहे साथ ही हमारे इस News पोर्टल की नोटिफिकेशन को Allow करें, जिससे हमारी लेटेस्ट न्यूज़ की जानकारी आपको तत्काल मिल सके।
वेबसाइट: Updarshan.online
हमें ईमेल करें: help@updarshan.online


Một trong những yếu tố khiến 188V nổi bật là sự đa dạng trong các dịch vụ cá cược và giải trí. Những thể loại từ thể thao đến sòng bài trực tuyến trò chơi khác như bắn cá, slot game. Đây là những loại hình giải trí thu hút nhiều hội viên với tính chất vừa giải trí, vừa có thể mang lại thu nhập nếu biết cách đặt cược hợp lý. TONY01-26