कुंभ मेला

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ!

प्रयागराज। महाकुंभ की पावन भूमि पर एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होने जा रहा है। सेक्टर 19, शंकराचार्य मार्ग स्थित कुंभ मेला क्षेत्र में 4 से 7 फरवरी तक श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ का आयोजन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें देशभर से विद्वान आचार्य और संतगण भाग लेंगे।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ!

विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए विशेष अनुष्ठान

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताया कि यह महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि देश की प्रगति, विश्व शांति और लोक कल्याण का संदेश देने वाला आयोजन है। इसमें उत्तर और दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित आचार्यों की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो अपने वैदिक ज्ञान और मंत्रों के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगे।

भारत की तरक्की का डंका पूरी दुनिया में

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश और भारत की तरक्की का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है, और आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेजी से हो रहा है। प्रयागराज में हो रहा यह महायज्ञ उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो राष्ट्र की उन्नति और आध्यात्मिक सशक्तिकरण को और बल देगा।”

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी

महायज्ञ में भाग लेने के लिए आमंत्रण

महायज्ञ के आयोजकों ने श्रद्धालुओं, भक्तों और विद्वानों से अपील की है कि वे इस पावन अनुष्ठान में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें और राष्ट्र की समृद्धि व कल्याण के लिए प्रार्थना करें। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी सुदृढ़ करेगा।

याद रखें:

https://updarshan.online/कुंभ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए हमसे जुड़े रहे साथ ही हमारे इस News पोर्टल की नोटिफिकेशन को Allow करें, जिससे हमारी लेटेस्ट न्यूज़ की जानकारी आपको तत्काल मिल सके।
 वेबसाइट: Updarshan.online
 हमें ईमेल करें: help@updarshan.online

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link