महामृत्युंजय यंत्र बनेगा, महाकुंभ 2025 का आकर्षण
महामृत्युंजय यंत्र का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न
संगम विहार सेक्टर-22, झूंसी प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े महामृत्युंजय यंत्र का भूमि पूजन विधि-विधान से किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सिद्ध महामृत्युंजय यंत्र संस्थान की चेयरपर्सन परम पूज्य सद्गुरु मां उषा जी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज सहित कई प्रमुख संत-महात्मा और श्रद्धालु मौजूद रहे।

महामृत्युंजय यंत्र का अनोखा 3D स्वरूप
विश्व का यह पहला 3D महामृत्युंजय यंत्र शिव महामृत्युंजय मंत्र के 52 अक्षरों पर आधारित है। इसकी चौड़ाई, लंबाई और ऊंचाई सभी 52 फीट की है। इसे 151 प्रकांड पंडितों द्वारा 8,00,000 महामृत्युंजय मंत्रों से अभिमंत्रित किया गया है।
अध्यात्म और विज्ञान का संगम
सिद्ध महामृत्युंजय अंतर्राष्ट्रीय योग और ज्योतिष अनुसंधान केंद्र द्वारा तैयार इस यंत्र का 3D स्वरूप अध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत मेल है। यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
महाकुंभ 2025 में पर्यावरण और अध्यात्म की झलक
महाकुंभ 2025 के दौरान, संगम प्रयागराज पर यह यंत्र पर्यावरण और अध्यात्म के संगम का प्रतीक होगा। यह श्रद्धालुओं को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा, जो इसे विश्व स्तर पर एक विशिष्ट पहचान देगा।
याद रखें:
https://updarshan.online/इस तरह की लेटेस्ट खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे साथ ही हमारे इस News पोर्टल की नोटिफिकेशन को Allow करें, जिससे हमारी लेटेस्ट न्यूज़ की जानकारी आपको तत्काल मिल सके।
वेबसाइट: Updarshan.online
हमें ईमेल करें: help@updarshan.online