राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने लगाई संगम में पावन डुबकी
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा का महाकुंभ में आगमन
महाकुंभ 2025 के अवसर पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह संगम में पवित्र स्नान किया। शनिवार देर रात वे महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्थित राजस्थान पवेलियन पहुंचे। उन्होंने सुबह बोट से त्रिवेणी संगम का अवलोकन किया और गंगा घाट पर मां गंगे की पूजा-अर्चना के साथ भगवान महादेव का गंगा जल एवं दूध से अभिषेक किया।

बड़े हनुमान जी के किए दर्शन

संगम स्नान के बाद राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने बड़े हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मां गंगे की आरती में भाग लिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाकुंभ के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

महाकुंभ में राजस्थान पवेलियन का अवलोकन
शनिवार देर रात प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में बने राजस्थान मंडप का अवलोकन किया और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
याद रखें:
https://updarshan.online/कुंभ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए हमसे जुड़े रहे साथ ही हमारे इस News पोर्टल की नोटिफिकेशन को Allow करें, जिससे हमारी लेटेस्ट न्यूज़ की जानकारी आपको तत्काल मिल सके।
वेबसाइट: Updarshan.online
हमें ईमेल करें: help@updarshan.online


Mình đánh giá 188v ios khá cao vì hoạt động mượt vào buổi tối. TONY05-29